ग्वालियर: डबरा में कुत्ते का बना आधार कार्ड बनाने संबंधित खबर के संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशानुसार पोर्टल की जांच करने पर पाया गया कि इस तरह का कोई भी आधार कार्ड पोर्टल पर अंकित नहीं है। यह ख़बर पूरी तरह निराधार एवं असत्य […]
रीवा: रीवा जिले में सामान्य से 5 प्रतिशत कम वर्षा अभी तक हुई है. जबकि पड़ोसी जिला मऊगंज में सामान्य से ज्यादा वर्षा हो चुकी है. जिले की जवा तहसील में बहुत कम वर्षा हुई है. वही गुढ़ और हुजूर तहसील में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है.जिले में […]
रीवा:नगर पंचायत गुढ़ अध्यक्ष अर्चना सिंह को लेकर आखिरकार सत्ता और विपक्ष के पार्षदो का आक्रोश फूट पड़ा. पार्षद बगावत पर उतर आए है और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ज्ञापन पत्र सौपने कलेक्ट्रेट पहुंचे.9 पार्षदो ने अविश्वास को लेकर पत्र दिया है और अब 16 सितम्बर को पार्षदो को बुलाया […]
उज्जैन: शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न पात्रता पर्ची रखने वाले हितग्राहियों की जांच प्रक्रिया तेज हो गई है. सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब केवल पात्र परिवारों को ही खाद्यान्न सामग्री मिलेगी, जबकि अपात्र लोगों के नाम सूची से हटा दिए जाएंगे. अमीर परिवारों द्वारा अपात्र ढंग […]
इंदौर: आखिरकार पिछले एक महीने से सराफा चौपाटी को लेकर चल रहे विवाद फिलहाल पटाक्षेप हो गया है. सराफा व्यापारी एसोसिएश और चौपाटी को लेकर नगर निगम की जीत हुई है. व्यापारियों और नगर निगम के बीच आज सांझा बातचीत में उक्त मामले को लेकर कमेटी बना कर सराफा की […]
इंदौर: इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झाकियों का सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व बनाए रखने के लिए आज भी मिल मजदूर झाकी निर्माण कर रहे है. नगर निगम और आईडीए के बाद मिल मजदूरों को कांग्रेस नेताओं ने भी आर्थिक मदद की है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के […]
इंदौर: शहर में अपराध करने वाले बदमाश अब नेपाल को अपनी सुरक्षित शरणस्थली बना रहे हैं. पिछले कुछ सालों में कई सनसनीखेज मामलों के आरोपी नेपाल भागकर पुलिस को चकमा दे चुके हैं. चोरी से लेकर लव जिहाद फंडिंग जैसे गंभीर अपराधों तक में नेपाल कनेक्शन सामने आ चुका है.पहला […]
इंदौर: कनाडिया पुलिस ने देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच लिस्टेड बदमाशों को धर दबोचा, आरोपियों से करीब 14 लाख रुपए का चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त औजार जब्त किए गए हैं. पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में चार नकबजनी की […]
इंदौर: प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय एमवाय अस्पताल में फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है. नवजात शिशु वार्ड में चूहों ने दो मासूमों के हाथ कुतर दिए. घटनाएं लगातार दो दिन में हुईं. रविवार को पहले एक बच्चे को चूहे ने काटा तो सोमवार को फिर दूसरे नवजात को निशाना […]
खंडवा/ देवास:नर्मदा नदी में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज हादसा होते-होते टल गया. देवास भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री और शराब व्यवसायी 60 वर्षीय पोपेंदर सिंह बग्गा मोरटक्का पुल से अचानक नदी में गिर पड़े और लगभग 10 किलोमीटर तक बहते रहे. उनकी जान गांव के कुछ युवकों ने बचाई, […]