सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट सील, पंजीयन निलंबित  

जबलपुर। दूषित और मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय पर सख्ती से लगाम लगाने राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को साऊथ सिविल लाईन, गौरीघाट एवं रामपुर स्थित तीन प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। मिलावट की आशंका पर खाद्य पदार्थों के सेम्पल परीक्षण करने लिए हैं। राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान साऊथ सिविल लाईन स्थित सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट में लायसेंस की शर्तो का उल्लंघन पाये जाने पर पंजीयन निरस्त कर उसे सील करने की कार्यवाही भी की।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि अभियान के अंतर्गत साउथ सिविल लाइन स्थित सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट और किचन की जांच शिकायत के आधार पर की गई थी। इस प्रतिष्ठान में अत्यंत गंदगी युक्त अस्वच्छ परिस्थिति में भोजन का निर्माण एवं संग्रह पाया गया। मौके पर किचन में बाथरूम का पानी सब्जी धोने और खाना बनाने में उपयोग करना पाया गया। रेस्टोरेंट संचालक द्वारा बताया गया उक्त किचन से खाना तैयार कर खाने के पैकेट रेलवे में सप्लाई किये जाते हैं। यहाँ से पनीर, दाल एवं चावल के सैंपल जांच करने लिये गये। लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन में एफएसएसएआई का लाइसेंस निलंबित कर रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को ग्वारीघाट स्थित न्यू केशरवानी स्वीट्स की जांच की गई। यहां से नारियल बर्फी, मगज के लड्डू के सेम्पल लिए गए। इसी प्रकार रामपुर स्थित मधु कलश स्वीट का निरीक्षण कर आटा के लड्डू और पेड़ा के सैंपल लिये गए। अभियान के तहत गुरुवार को लिए गये सभी नमूने जांच करने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कारवाई की जाएगी कारवाई निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

झपटमार गैंग ने 3 मोबाइल लूटे

Thu Oct 29 , 2026
जबलपुर। अधारताल और विजयनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने झपटमारी की तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। लुटेरों ने उन राहगीरों को अपना निशाना बनाया जो सडक़ पर पैदल चलते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। बदमाश तीन राहगीरों को मोबाइल लूटकर फरार हो गए। अधारताल […]

You May Like