
रीवा, विजली के विलो में हुई व्यापक गड़वड़ी को दुरुस्त करने, अघोषित विजली कटौती को दूर कर किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त विजली उपलब्ध कराने, क्षेत्र के जले हुए ट्रांसफार्मर व केविल तत्काल बदलने, सभी किसानों का बढ़ाया गया मनमानी विजली लोड जांच कर ठीक करने, गरीबों के काटे गये विजली कनेक्शन जोडऩे सहित विजली विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश किसान सभा के आह्वान पर भारी संख्या में किसानों ने गोविन्दगढ़ में विजली आफिस का घेराव कर प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इससे पूर्व आन्दोलन स्थल पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रामजीत सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों के साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि फसलों के दाम चुनावो में भाजपा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार नहीं दिये जा रहे हैं. लगातार बढ़ती मंहगाई के कारण आम गरीब किसानों की हालत दयनीय हो रही है.
सिंचाई के लिए विजली व खाद न मिलने तथा कृषि उपकरणों व जरूरी उर्वरकों, कीटनाशकों के दाम बढऩे से जहां एक तरफ कृषि लागत तो बढ़ी है लेकिन आमदनी घटी है. उन्होने अधिकारियों से विजली की समस्या पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ठोस निराकरण करने की मांग उठाई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश सिंह ने भी आन्दोलन स्थल पर पहुंचकर किसानों की मांगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हितों के लिये हर स्तर पर संघर्ष में साथ रहेगें. इस सभा को माकपा जिला सचिव अमित सोहगौरा, सीटू के अध्यक्ष गिरिजेश सिंह सेंगर, रोहित तिवारी, शिवराम सिंह, के.के.शुक्ला, अजय सिंह, भीमेन्द्र द्विवेदी, उमेश पटेल, हरिहर पटेल, रामलखन सिंह, रामायण पटेल, ज्ञानचन्द्र त्रिपाठी, केमला पटेल आदि ने भी सम्बोधित किया. संगठन के महासचिव रामनरेश सिंह के संचालन एवं वरिष्ठ किसान वंशराखन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस सभा में संजय निगम, संतोष सिंह, अवधराज मिश्र पार्षद, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, तेजभान सिंह, रामकलेश सिंह, सोभनाथ साकेत, छोटेलाल कोल, चक्रधर सिंह, मोतीलाल सिंह, रामचरण कुशवाहा, नारेन्द्र तिवारी, शोभा देवी, इन्द्रभान शुक्ला, शिवप्रकाश साकेत सहित बड़ी संख्या में आम किसान उपस्थित रहे.
