ई-रिक्शा संचालकों को पसंद नहीं आ रही प्रशासन की व्यवस्था

ग्वालियर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ई-रिक्शा का व्यवस्थित तरीके से संचालन करवाने के लिए जिला प्रशासन पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से कवायद कर रहा है लेकिन प्रशासन की तरकीब ई-रिक्शा संचालकों को पसंद नहीं आ रही। गत दिवस जिला प्रशासन ने सात दिन के अंदर ई-रिक्शा को दो शिफ्टों में चलाने की व्यवस्था करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

इसके विरोध में गुरूवार को ई-रिक्शा संचालक फूलबाग पर धरने पर बैठ गए तथा प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा संचालकों का कहना है कि प्रशासन द्वारा दो शिफ्टों में ई-रिक्शा संचालन का जो फरमान जारी किया है वह उचित नहीं है। क्योंकि रात के समय ई रिक्शा नहीं चलाए जा सकते।

अधिकांशत: रात में दस-ग्यारह बजे तक ही शहर में ई-रिक्शा का संचालन होता है। ऐसे में ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे ई-रिक्शा का संचालन भी सही तरीके से होता रहे और आवागमन में भी बाधा न आए।

Next Post

एमआर-5 मार्ग पर युवक की गला काटकर हत्या

Thu Jul 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उज्जैन। एमआर-5 मार्ग पर गुरुवार शाम को एक युवक की तीन से चार साथियों ने मिलकर हत्या कर दी। बंद दुकान के अंदर हुए घटनाक्रम की जानकारी लगते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। […]

You May Like