टाइम 100 एआईकी लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने अनिल कपूर

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनिल कपूर टाइम 100 एआई की लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गये हैं।

टाइम मैगजीन ने एआई के क्षेत्र में प्रभाव डालने वाले 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें अनिल कपूर का नाम भी शामिल है। अनिल कपूर पहले अभिनेता हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी खुशी जाहिर की है।

इस पोस्ट के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, अपार कृतज्ञता और विनम्र दिल से मैं खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने वाले दूरदर्शी लोगों में पाता हूं। टाइम द्वारा यह मान्यता सिर्फ सम्मान ही नहीं है, बल्कि इनोवेशन और क्रिएटिविटी की राह पर चिंतन का पल है। इस कोशिश को मान्यता देने के लिए टाइम का धन्यवाद।

Next Post

फिल्म 'सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव' का ट्रेलर रिलीज़

Sat Sep 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फिल्म ‘सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया। निर्माताओं ने एक्स पर […]

You May Like