रतलाम मंडल ने 12,208 रेल कर्मचारियों को जारी किया 21.34 करोड़ रुपए का बोनस

इंदौर: कैबिनेट द्वारा रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस की घोषणा के तुरंत बाद पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने 12,208 रेल कर्मचारियों के लिए कुल 21 करोड़ 34 लाख 36 हजार 525 रुपये की बोनस राशि जारी कर दी. इस उपलब्धि के साथ रतलाम मंडल भारतीय रेलवे में बोनस राशि जारी करने वाला पहला मंडल बन गया है.
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बोनस राशि का त्वरित भुगतान मंडल की कार्यकुशलता तथा लेखा एवं कार्मिक विभाग के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है. रेल कर्मचारियों को दिया जाने वाला उत्पादकता आधारित बोनस उनके कार्य, दक्षता और रेलवे के प्रति योगदान के सम्मान का प्रतीक है. बोनस राशि जारी होने से मंडल के 12,208 कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे उनके परिवारों को भी राहत मिलेगी.

बोनस जारी करने की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक नूपुर चौधरी, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक जेठमल रेगर, कृष्ण कुमार, राजेश मीना, आईटी इंजीनियर अब्दुल मलिक कुरैशी, आईटी इंजीनियर रघुनाथ महतो और एपीओ दिनेश प्रसाद सहित लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Next Post

मजबूत अर्थव्यवस्था का लाभ आम जनता को मिले

Thu Oct 15 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

Play sound