देवी दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु जाम में फंसकर हो रहे परेशान

एसके चौहान सलकनपुर। आस्था के प्रमुख केंद्र देवीधाम में मंगलवार को परिवार सहित आए भक्तों ने मां के दर्शन किए. नवरात्रि के शुरुआती दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जाम की स्थिति बनने से यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पार्किंग व्यवस्था और नवरात्रि से पहले अधिकारियों की बैठकें होने के बावजूद थोड़ी भीड़ बढऩे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है.

नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बनी है. नवरात्रि के दूसरे दिन मंदिर मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हुई. भैरव घाटी में सूर्यद्वार के पास कुछ निजी वाहन चढ़ाई पर बंद हो गए. पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टरों की मदद से वाहनों को खिंचवाकर सड़क किनारे करवाया. दुकानदारों, श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से चर्चा में सामने आया कि जाम की समस्या के पीछे केवल वाहनों की सं या ही नहीं, बल्कि मार्ग की बनावट और कुछ स्थानों पर यातायात का दबाव भी प्रमुख कारण हैं. मंदिर मार्ग पर तीन से चार मोड़ हैं. इनमें दो अंधे मोड़ हैं, जबकि इसके बाद भैरव घाटी की ऊंची चढ़ाई आती है. इन स्थानों पर वाहनों की गति धीमी होने या किसी वाहन के रुकने से पीछे तक वाहनों की कतार लगने लगती है.

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया कि शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण श्रद्धालुओं की सं या में इजाफा हुआ, जिससे जाम की स्थिति बनी. इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए शासन से डबल रोड की मांग की गई है, ताकि आने और जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग की व्यवस्था हो सके.

वहीं एसडीएम संजीव कुमार नागू ने बताया कि आगामी दिनों में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

 

Next Post

चोरी की तीन वारदातों के दो आरोपी धराए

Wed Oct 14 , 2026
जावर। पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया कॉपर केबल और मशीन डिस्प्ले बरामद किया है. दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जारी है. एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी […]

You May Like

Play sound