
जबलपुर। स्मैक गांजा, इंजेक्शन की मुखबरी के शक में रामबाबा सोनकर पर जानलेवा हमला हुआ लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। यह आरोप पीडि़त ने लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि निर्मलचंद सोनकर , शिब्बू उर्फ शिवम, विक्की पिता, पुदुम के द्वारा डंडे से हमला कर रामबाबा सोनकर को चोट पहुंचाई गई थी। बेलबाग थाने मेें शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की है। शिकायत में बताया गया कि इनका भाई ओम सोनकर गांजे के आरोप में रायपुर जेल में बंद है और यह लोग उडिसा से गांजा जबलपुर लाकर बेचते थे। कार्यवाही के बाद मुखबरी के शक में हमला किया गया था।
