नवरात्रि में देवी प्रतिमाओं का बदला अंदाज, AI डिजाइन से लेकर बड़ी मूर्तियों तक नया ट्रेंड

भोपाल: नवरात्रि को लेकर देवी प्रतिमाओं को तैयार करने का काम तेज हो गया है। इस बार मां दुर्गा की प्रतिमाओं में चेहरे, आंखों, मुकुट, आभूषण और श्रृंगार के डिजाइन में नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। मूर्तिकार आनंद यादव के मुताबिक, ग्राहक अब मोबाइल में AI से तैयार तस्वीरें लेकर पहुंच रहे हैं और उन्हीं डिजाइन के आधार पर प्रतिमा बनवाने की मांग कर रहे हैं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के पैटर्न की तरह चारों तरफ से तैयार होने वाली प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ी है। इसके साथ ही बड़ी प्रतिमाओं का चलन भी बढ़ा है और इस बार 15 से 30 फीट तक की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं।
मूर्तिकार ने बताया कि एक प्रतिमा तैयार करने में करीब 15 से 20 दिन लगते हैं। बांस के फ्रेम से शुरुआत के बाद घास लगाना, मिट्टी की कई परतें चढ़ाना, फिनिशिंग और फिर रंग-रोगन का काम किया जाता है। AI से मिली कुछ डिजाइन को हूबहू बनाना संभव नहीं होता, ऐसे में मूर्तिकार ग्राहक की पसंद के मुताबिक उससे मिलती-जुलती प्रतिमा तैयार करने की कोशिश करते हैं। वहीं ईंधन और कच्चे माल की कीमत बढ़ने के कारण इस साल प्रतिमाओं की कीमत में करीब 30 से 40 फीसदी तक बढ़ोतरी की बात भी मूर्तिकार ने कही है।

Next Post

मोरवा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला मानसिक विक्षिप्त युवक का शव

Mon Oct 5 , 2026
सिंगरौली:मोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सीटीआई रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पवन उर्फ छोटू पनिका पिता शतंधारी पनिका निवासी चकरिया के रूप में हुई है। सूचना पर मोरवा निरीक्षक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह […]

You May Like