नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

जबलपुर। वार्ड क्रमांक 72 के ड्रीम लैंड, कठौदा रोड फेस-2 (दादा ठनठनपाल वार्ड) में सड़क के गड्ढे भरने के लिए मुरम की जगह कचरा और मलबा डाले जाने से नागरिकों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे से क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

नागरिकों ने गड्ढों से कचरा हटाकर मुरम-गिट्टी से सड़क दुरुस्त कराने, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई तथा पूरे क्षेत्र में सफाई और फॉगिंग कराने की मांग की है। उनका कहना है कि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

Next Post

कांग्रेस नेता ओम शर्मा पर लाठी-पत्थरों से प्राणघातक हमला, गंभीर हालत में उदयपुर रेफर, अस्पताल में लगा जमावड़ा

Thu Oct 1 , 2026
नीमच। शहर के बरुखेड़ा रोड स्थित परशुराम गृह निर्माण साख सोसायटी में मुख्य गेट के विवाद ने गुरुवार दोपहर खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम शर्मा के साथ लाठी और पत्थरों से जमकर मारपीट की गई। घटना की खबर फैलते ही शहर में हडक़ंप मच […]

You May Like