शहडोल: जिले के सिंहपुर और बूढ़ार के बीच स्थित जंगलों में गौ-वंश की हत्या एवं अवैध तस्करी का एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
स्थानीय गौ-सेवकों की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी अंसार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस पूरे मामले का आरोपी अज्जू अंसारी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।बताया जा रहा है कि गौ मांस की तस्करी कर शहर भर के बिरयानी की दुकानों में सप्लाई की जाती थी।
