25 वर्षीय युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

ब्यावरा। ग्राम दोलाज में दशहरे की रात एक 25 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया. युवक का नाम जीतमल दांगी है. चचेरे भाई ने बताया कि परिवार दशहरे के त्योहार में व्यस्त था. वह गांव के बाहर बेसुध अवस्था में मिला. परिजनों ने उसे रात करीब 9.30 बजे खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया. जहा उसका ईलाज किया जा रहा है.

लेकिन देर रात तक उसे होश नहीं आया. डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी है. फिलहाल, जीतमल ने किन हालात में और किस वजह से जहर खाया, यह साफ नहीं हो पाया है. डॉक्टरों ने उसके शरीर से जहर निकालने की कोशिश की, पर वह होश में नहीं आया.

 

Next Post

रघुवर के आने से पहले रावण ने ली अग्रि समाधि

Wed Oct 21 , 2026
जीरापुर। दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई. भगवान राम की सवारी पहुंचने से पहले ही 51 फीट का रावण धू-धू कर जल उठा. मानों रघुवर के आने से पहले ही रावण ने अग्रिसमाधि ले ली. घटना के बाद दशहरा मैदान मैदान में हडक़ंप मच गया. […]

You May Like