रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री के लिए गए नमूने, होगी जांच

सीधी : आयुक्त के आदेश एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट में पहुंचकर खाद्य सामग्रियों की जांच की तथा उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश लोधी द्वारा 7 इलेवन रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्री के नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए लिये गये। इनमें पनीर, अरहर दाल और
चावल के नमूने शामिल हैं। विभाग द्वारा लिये गये नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं इसका पता चल सकेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Next Post

आंध्र के संगठन प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद हेमंत खंडेलवाल से मिले अरविंद भदौरिया

Sun Sep 27 , 2026
भिण्ड। भिण्ड जिले के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया ने आंध्र प्रदेश के संगठन प्रभारी का दायित्व मिलने के उपरांत आज भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके भोपाल स्थित निवास पर सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। वे शीघ्र ही […]

You May Like