पगार कला ग्राम पंचायत में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

सतना :पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत जिले की मझगवां जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पगार कला में रिक्त सरपंच पद के लिए 29 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। मतदान को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने तथा मतदान केंद्र परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा नायब तहसीलदार वृत्त जैतवारा सुश्री ज्योति पटेल को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार सुश्री पटेल मतदान दिवस पर ग्राम पंचायत पगार कला में स्थापित मतदान केंद्र का सतत भ्रमण करेंगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी रहेंगी।

Next Post

मैहर में निःशुल्क हृदय एवं किडनी रोग जांच शिविर, डॉ. युगल किशोर मिश्रा का आत्मीय स्वागत

Sun Sep 27 , 2026
मैहर: माँ शारदा शक्ति पीठ के प्रधान पुजारी पवन पांडेय ज महाराज (दाऊ सरकार) के प्रेरणा एवं आशीर्वाद से माँ कृष्णा देवी लोक न्यास के तत्वावधान में मैहर में निःशुल्क हृदय एवं किडनी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।शिविर में भारत के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. युगल किशोर मिश्रा […]

You May Like