
कटनी। बुंदेली साहित्य एवं संस्कृति के मूर्धन्य विद्वान डा. पूरन चंद श्रीवास्तव के 109 वे जन्मदिवस पर गत सोमवार 1 सितंबर की संध्या संस्कारधानी जबलपुर के शहीद स्मारक सभागार में गुंजन कला सदन द्वारा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद तिवारी की अध्यक्षता , संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी , महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बुंदेली दिवस समारोह में बाल कलाकारों की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां , प्रतिभा सम्मान समारोह , पुरस्कार वितरण तथा पुस्तक विमोचन आदि विविध कार्यक्रम संपन्न हुए । इस अवसर पर साहित्य , संस्कृति , खेल , प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में योगदान देने वाली देश की 20 प्रतिभाओं सहित कटनी नगर के वरिष्ठ कवि श्री राधेश्याम बृजपुरिया को सम्मानित किया गया । समारोह में डॉ. पूरन चंद श्रीवास्तव जी की नव प्रकाशित कृति ‘ पर्यावरण महत्व एवं संरोधन ‘ का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुंजन संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित सर्वश्री प्रभात चंद्र श्रीवास्तव , विजय जायसवाल , प्रतुल श्रीवास्तव एवं कटनी जिले से सर्वश्री विजय कुमार बागरी , राजेंद्र सिंह ठाकुर , रविन्द्र ‘ रवि ‘ सुभाष दुबे उपस्थित रहे ।
