
उज्जैन। मंडी से लहसुन बेचकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को कार ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई एंबुलेंस बॉडी लेकर सडक़ अस्पताल पहुंची। पास मिले दस्तावेजों से पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। आगर जिले के ग्राम मलवासा में रहने वाला कालू पिता नारायण खेती किसानी का काम करता था। मंगलवार को वह लहसुन की कुछ कट्टियां लेकर बाइक से उज्जैन आया था। लहसुन का सौदा करने के बाद रात में वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। घोंसला और डाबला खुर्द के बीच तेज गति से आई कार ने उसे कुचल दिया।
गंभीर रूप से घायल हो गया था एंबुलेंस पहुंचती उससे पहले मौके पर मौत हो गई थी। उसे चरक अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने शव पोस्टमार्टम कक्ष भेज दिया। उसके पास मिले दस्तावेजों से पहचान होने पर रात में ही परिजनों को सूचना दी गई। बुधवार सुबह अस्पताल चौकी ने पोस्टमार्टम कराया परिजनों ने बताया कि कालू की 2 साल पहले शादी हुई थी और एक बेटा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच राघवी थाना पुलिस को भेजी जाएगी।
