दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हराया

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 60), केएल राहुल (57) और डेविड मिलर (नाबाद 22) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एक गेंदे शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।

डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए अपनी टीम को 19.5 ओवरों में छह विकेट से जीत दिला दी। यह टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की तीसरी जीत है। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती झटके दिये। पथुम निसंका (एक), करूण नायर (पांच) और समीर रिजवी (दो) रन बनाकर आउट हुये। एक समय दिल्ली कैपिटल्स ने 18 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये ट्रिस्टन स्टब्स ने केएल राहुल के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। 11वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने केएल राहुल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। केएल राहुल ने 34 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। जीत की ओर बढ़ रही दिल्ली को उस समय झटका लगा जब 16वें ओवर में कप्तान अक्षर पटेल 19 गेंदों में 26 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गये। दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवरों में चार विकेट पर 179 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 60 रनों की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर ने 10 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 22 रन बनाये

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिये। क्रुणाल पंड्या ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। छठें ओवर में लुंगी एन्गिडी ने विराट कोहली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कोहली ने 13 गेंदों में 19 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने फिल सॉल्ट के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 10वें ओवर में अक्षर पटेल ने पड़िक्कल (18) का शिकार किया। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने फिल सॉल्ट को आउट कर दिल्ली कैपिल्टस को बड़ी सफलता दिलाई। फिल सॉल्ट ने 38 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टिम डेविड (26) को भी अक्षर ने आउट किया।

19वें ओवर में क्रुणाल पंड्या (12) रनआउट हुये। जितेश शर्मा (14) को लुंगी एन्गिडी ने आउट किया। आखिरी दो ओवरों में दिल्ली ने अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। आसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 175 रन का स्कोर बनाया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव लुंगी एन्गिडी और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये। मुकेश कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

आधी रात को अस्पताल की परीक्षा: CMHO की टीम ने बिना बताए की मॉकड्रिल, 40 मिनट में तैयार हुआ OT

Sat Apr 18 , 2026
भोपाल।उपनगर बैरागढ़ के सिविल अस्पताल में सीएमएचओं कार्यालय के जांच दल ने मॉकड्रिल की कार्रवाई की. यह कार्रवाई शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे की गई. इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था की जांच करना था. वहीं इस गोपनीय मॉकड्रील की जानकारी किसाी का ना बताने की सीएमएचओ […]

You May Like

मनोरंजन