साल के अंत में कनाडा जाएंगे PM मोदी, PM कार्नी ने किया कन्फर्म, ट्रेड डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के अंत में कनाडा दौरे पर जा सकते हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को UNGA के दौरान इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोनों देश साल के अंत तक ट्रेड डील पक्की करना चाहते हैं।

कार्नी ने कहा, “हम भारत के साथ ट्रेड बातचीत में अच्छी प्रगति कर रहे हैं। यह कई स्तर पर बहुत जरूरी रिश्ता है – लोगों से लोगों का, सुरक्षा और व्यापारिक। पीएम मोदी दिसंबर के आसपास कनाडा आएंगे, मैं उनकी मेजबानी को उत्सुक हूं।”

*सुधरे हैं रिश्ते*

जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में हरदीप निज्जर हत्या मामले को लेकर रिश्तों में आई खटास के बाद मार्क कार्नी के नेतृत्व में संबंधों में नरमी आई है। 2025 में G20 के दौरान दोनों देशों ने ट्रेड बातचीत फिर शुरू की।

*70 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है व्यापार*

कनाडा का मानना है कि भारत जैसी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ डील से द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 70 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

*बातचीत तेज – पीयूष गोयल*

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 21 सितंबर को कहा कि भारत और कनाडा व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) पर बातचीत तेज करने पर सहमत हैं। चौथा दौर मुंबई में पूरा हुआ है और 5वां दौर 5 अक्टूबर से शुरू होगा।

भारत-कनाडा के बीच एक दशक से ट्रेड डील पर चर्चा चल रही है। मार्च 2022 में बातचीत औपचारिक रूप से फिर शुरू हुई थी, जो अगस्त 2023 में रोक दी गई थी। अब 2 मार्च 2026 को कार्नी के भारत दौरे के दौरान टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर साइन हुए और 2026 के अंत तक बातचीत पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच करीब 8 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ, जिसमें भारत ने 4.67 बिलियन डॉलर का निर्यात और 3.28 बिलियन डॉलर का आयात किया।

Next Post

'वोट चोरी' संविधान पर हमला, ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाये सरकार : कांग्रेस

Wed Sep 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाने और बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे ‘वोट चोरी’ तथा देश की जनता और संविधान पर हमला बताया और कहा कि इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश […]

You May Like