देवी अहिल्या की पुण्यतिथि पर गूंजा उनके लोककल्याण का इतिहास

इंदौर. विद्युत कर्मचारी समिति की ओर से ऊर्जा परिसर, पोलोग्राउंड में देवी अहिल्या की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अहिल्या उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान और मुख्य अभियंता संजय मालवीय ने देवी अहिल्या के चित्र का पूजन कर पुष्पमाला अर्पित की।

मुख्य महाप्रबंधक चौहान ने देवी अहिल्या बाई होलकर के प्रशासनिक और लोककल्याणकारी कार्यों का उल्लेख किया. उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों के पुनर्निर्माण तथा विभिन्न नदियों और तीर्थस्थलों पर कराए गए सार्वजनिक धार्मिक कार्यों की जानकारी दी. इतिहासविद एवं अहिल्या नाट्य मंडल के संस्थापक सुनील मतकर ने देवी अहिल्या के ऐतिहासिक योगदान पर विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में विद्युत कंपनी के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों सहित महिलाएं भी शामिल हुईं. इस अवसर पर दिनेश जोशी, केके तिवारी, वर्षा खानविलकर सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ. आभार संजय विधानी ने माना.

Next Post

इंदौर मंडी में शुरुआती महीनों में राजस्व गिरा, बाद में आंकड़ों में सुधार

Fri Sep 11 , 2026
इंदौर. कृषि उपज मंडी समिति इंदौर में चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीनों में राजस्व में लगातार गिरावट दर्ज की गई. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार फरवरी से अप्रैल तक तीनों महीनों में मंडी की आय पिछले वर्ष की समान अवधि से कम रही. बाद के महीनों में राजस्व में वृद्धि […]

You May Like