मुक्तसर में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

श्री मुक्तसर साहिब 02 सितंबर (वार्ता) पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो साथियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से पाँच अवैध हथियार बरामद किए है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि दोनों गिरोह से जुड़े हुए हैं और इसकी आपराधिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उनके पास से पांच पिस्तौल और पांच मैगजीन बरामद हुए हैं। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जाँच जारी है।

 

Next Post

पोलियो ने खोली पाकिस्तान की पोल

Tue Sep 2 , 2025
पाकिस्तान में पोलियो का एक और मामला सामने आया है, जिससे 2025 में कुल 24 केस हो चुके हैं। हथियारों पर खर्च जारी है, लेकिन बच्चों को पोलियो वैक्सीन देना अब भी बड़ी चुनौती है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो का एक और नया मामला सामने आया है, […]

You May Like