नाइजीरिया ने कानूनों का उल्लंघन करने के लिए मेटा पर 22 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया

अबुजा, 20 जुलाई (वार्ता) नाइजीरिया के संघीय प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता संरक्षण आयोग (एफसीसीपीसी) ने कहा कि उसने फेसबुक और व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर डेटा साझा करने की जांच के बाद स्थानीय उपभोक्ता और डेटा संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करने के लिए मेटा पर 22 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है।

आयोग ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “अंतिम आदेश में केवल दो सौ बीस मिलियन अमेरिकी डॉलर का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म पर नाइजीरियाई उपयोगकर्ताओं के डेटा का उनकी सहमति के बिना दुरुपयोग किया, अपनी प्रमुख बाजार स्थिति का दुरुपयोग किया और समान नियमों वाले अन्य न्यायालयों की तुलना में नाइजीरियाई लोगों के साथ भेदभावपूर्ण और असमान व्यवहार किया।

यूरोपीय नियामकों ने व्यक्तिगत डेटा गोपनीयता मुद्दों के लिए कंपनी पर बार-बार जुर्माना लगाया है।
आयरलैंड ने यूरोपीय संघ से संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यक्तिगत डेटा के हस्तांतरण से संबंधित उल्लंघनों के लिए मेटा पर रिकॉर्ड 1.2 अरब यूरो का जुर्माना लगाया।

Next Post

आखिर कैसे हुआ विस्फोट..? रहस्य बरकरार

Sat Jul 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पुलिस रिमांड मेें स्क्रैप कारोबारी जैन ब्रदर्स दूसरे दिन गोदाम का चप्पा-चप्पा छाना    जबलपुर:  सूर्या बायोटेक प्रोडक्ट्रस एंव एलाईट इंडस्ट्रियल इंटरप्राईजेज के स्क्रैप गोदम में आखिर विस्फोट कैसे हुआ इसका रहस्य बरकरार है। दूसरे दिन शुक्रवार […]

You May Like