
जबलपुर। काँग्रेस युवा नेता विजय रजक के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने मंगलवार को 2 दर्जन से ज्यादा ग्राहकों के साथ एम आर पी से ज्यादा में शराब बेच रहे 26 दुकानों के नाम जद अलग अलग शिकायत पत्र सहायक जिला आबकारी अधिकारी दृग चंद चतुर्वेदी को सौंपा और मांग की इन सभी दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं।
काँग्रेस युवा नेता विजय रजक ने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार आशीष शिवहरे द्वारा विगत 1 जून से शहर के लगभग सभी ठेकेदारों का अवैध सिंडिकेट बनाकर पांच ब्रांडों पर 10 से 50 तक की वृद्धि कर 3 महीने तक लूट मचाकर रखा है। ठेकेदारों ने मनमानी करते हुए महंगी शराब के साथ-साथ नियम विरुद्ध तरीके से अहाते भी दुकानों के बाहर सजा रखे हैं, साथ ही दुकान परिसर में बैठा कर शराब पिलाने की व्यवस्था भी दे रखी है जो की आबकारी नीति 2026 के खिलाफ है ।
हिडन कैमरे में कैद हुई सच्चाई
विजय ने ये भी बताया कि कुछ ग्राहकों की शिकायत पर उनके हिडन कैमरे से 26 दुकानों में खरीददारी कराई गई जिसमें पाया गया कि सभी 26 दुकानों में एमआरपी से अधिक रेट पर शराब बेची जा रही है और सभी जगह अतिरिक्त लिए गए पैसे एक समान है, जिससे यहां सिद्ध होता है कि पूरे शहर में सिंडिकेट एक रेट बनाकर ग्राहकों को लूटा है । इन सभी खरीदारी के वीडियो एवं शिकायत आबकारी अधिकारी को देकर संगठन ने 48 घंटे के अंदर इन दुकानों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि आबकारी विभाग ने 48 घंटे में यदि इन दुकानों पर कारवाही नही की तो शुक्रवार दिनाँक 11 सितम्बर को आबकारी विभाग के कार्यालय का घेराव कर उपायुक्त संजीव दुबे को चूड़ीया भेंट की जाएगी।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन में अजय चक्रवर्ती, मोहसिन खान, शुभम रजक, आयुष पहारिया, सुमित गुप्ता, ज़ीशान कुरैशी, सक्षम यादव, तनिष्क राय, रितिक जैन, विनय पटेल, राहुल चक्रवर्ती, देवेंद्र काक्षी, विवेक अहिरवार, गोविंद, कृष्णा, पवन, रेहान, आदि जन उपस्थित थे।
