सतना:पन्ना रोड स्थित कल्याण पेट्रोल पंप के पास सीवर कार्य के पश्चात सड़क का रेस्टोरेशन नहीं होने के कारण क्षेत्र से गुजरने वाले आमजन एवं वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त शैलेन्द्र सिंह द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सीवर कार्य के दौरान सड़क की खुदाई किए जाने के बाद रेस्टोरेशन कार्य लंबित होने से संबंधित स्थल पर आवागमन प्रभावित हो रहा था। स्थिति की जानकारी मिलने पर नगर निगम की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई तथा सीवर कार्य से प्रभावित लगभग 50 मीटर सीसी रोड का रेस्टोरेशन कार्य कराया गया।
रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क की स्थिति में सुधार हुआ, जिससे क्षेत्र से आवागमन करने वाले नागरिकों एवं वाहन चालकों को राहत मिली। नगर निगम द्वारा सीवर एवं अन्य विकास कार्यों के दौरान आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कार्य पूर्ण होने के बाद प्रभावित सड़क एवं अन्य हिस्सों का समुचित रेस्टोरेशन सुनिश्चित किया जा रहा है।
साझा करें समस्या
निगमायुक्त द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि शहर में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी निगम को उपलब्ध कराएं, ताकि उसका समयबद्ध तरीके से निराकरण कराया जा सके।
