सौरभ शर्मा की जमानत के विरोध में पुतला फूंका

ग्वालियर:सौरभ शर्मा को दी गई जमानत के विरोध में कांग्रेस ने फूलबाग पर पुतला दहन कर सौरभ शर्मा की जमानत रद्द करने की मांग की। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।पुतला दहन के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने कहा कि यह पुतला दहन एक गंभीर मुद्दे पर अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए हैं।

यह केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि न्याय के लिए हमारी आवाज है। हम सभी जानते हैं कि सौरभ शर्मा पर गंभीर अपराधों के आरोप लगे हैं। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की आवश्यकता होती है, लेकिन दुर्भाग्यवश, उन्हें जमानत दे दी गई। यह न्याय व्यवस्था की कमजोरी नहीं, बल्कि उन ताकतों का प्रभाव दिखाता है जो कानून को अपने फायदे के लिए तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास कर रही हैं

Next Post

पारदर्शिता एवं लोगों के संतुष्ट होने पर ही विस्थापन

Thu Apr 3 , 2025
सिंगरौली: पीएचई एवं जिले प्रभारी मंत्री संपतिया उईके के जिले के प्रवास पर आज एनसीएल गेस्ट हाउस पहुंची। जहां एनसीएल द्वारा अधिग्रहण की जा रही सरकारी भूमि एवं भूमि, एग्रीमेंट की भूमि पर कई वर्षों से घर बना कर निवास कर रहे विस्थापितों ने ज्ञापन सौप कर उचित मुआवजा दिलाने […]

You May Like