स्त्री 2 का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म स्त्री 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ सुपरहिट साबित हुयी थी।
जल्द ही स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 प्रदर्शित होने वाली है।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘स्त्री 2’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म स्त्री 2 का एक पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है।
श्रद्धा कपूर ने बताया कि ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर 18 जुलाई को जारी किया जाएगा।
अपने एक्स अकाउंट पर श्रद्धा ने नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘एक बड़ी सूचना, ओ स्त्री आ रही है 2 दिन में।
स्त्री 2 का ट्रेलर 2 दिन में जारी होगा।
इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2024 को लीजेंड वापस आ रहे हैं।

Next Post

दक्षिणी पेरू में बस दुर्घटना में 21 लोगों की मौत

Wed Jul 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लीमा, (वार्ता) दक्षिणी पेरू के अयाकुचो क्षेत्र में मंगलवार को एक यात्री बस दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। […]

You May Like