
नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने प्रदेशवासियों सहित नीमच जिले के सभी नागरिकों को 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराते हुए राष्ट्र की सेवा, समर्पण और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की है।
