ग्वालियर: डबरा सिटी थाना क्षेत्र में कोर्ट में भरण-पोषण का केस करने को लेकर पति द्वारा पत्नी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 12 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे डबरा कोर्ट के बाहर हुई।पुलिस के अनुसार फरियादिया संजाना राणा पत्नी अशोक सिंह राणा, उम्र 27 साल, निवासी ग्राम भरतरी, थाना आंतरी, हाल निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, डबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फरियादिया का आरोप है कि उसके पति अशोक सिंह राणा, निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, डबरा ने उसके द्वारा कोर्ट में भरण-पोषण का केस करने के पीछे विवाद किया। आरोप है कि अशोक सिंह राणा ने फरियादिया को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी।डबरा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 431/26 दर्ज कर धारा 115(2), 296(बी), 351(2) बीएनएस के तहत मामला कायम किया है। प्रकरण की विवेचना प्रआर जितेन्द्र रिछारिया कर रहे हैं
