टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक और बकरे की मौत

छिंदवाड़ा।चांद थाना क्षेत्र के खजरी गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक युवक और उसके बकरे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार खुटिया निवासी प्रदीप धुर्वे (34), पिता इंदरचंद धुर्वे, इन दिनों अपनी बुआ के यहां खजरी गांव में रह रहा था। रविवार सुबह वह बकरियां चराने के लिए गांव के बाहर गया था। इसी दौरान खेत के पास पहले से टूटा हुआ बिजली का तार जमीन पर पड़ा था। अनजाने में युवक तार की चपेट में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। करंट की चपेट में आने से उसके साथ मौजूद एक बकरे की भी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को दी। परिजन और ग्रामीण गंभीर हालत में प्रदीप को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण बिजली का टूटा हुआ तार माना जा रहा है।

Next Post

70 की उम्र के बाद मिला सुरक्षा का भरोसा, 130 बुजुर्गों के हाथों में पहुंचा आयुष्मान कार्ड

Sun Jul 26 , 2026
रतलाम। मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में शनिवार को शहर के कम्युनिटी हॉल में आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए 130 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें वितरित किए गए। […]

You May Like