डबरा मंडी की दो दुकानों पर गलत धान बीज बेचने का आरोप, किसानों की 15 लाख की फसल चौपट

ग्वालियर: भितरवार ब्लॉक के जोरा गांव के किसानों ने डबरा मंडी की दो फर्मों, अनूप ट्रेडिंग और अर्जुन ट्रेडिंग पर नकली या गलत धान का बीज बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि ‘1509’ किस्म का गलत धान बीज मिलने के कारण उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई है, जिससे उन्हें लगभग 15 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

ड़ित किसान राजाराम, ओमप्रकाश शर्मा, देवी सिंह और भगवानदास ने बताया कि उन्होंने मार्च माह में गर्मी की धान बोने के लिए 5,000 प्रति क्विंटल की दर से दो-दो क्विंटल बीज खरीदा था। फसल बोए चार महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन धान के पौधों में बालियां ही नहीं निकली हैं। बीज के साथ-साथ खाद, सिंचाई और मजदूरी में लगी उनकी सारी पूंजी और मेहनत बेकार हो गई है।किसानों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर दुकान मालिक पूरन कुशवाह के पास पहुंचे, तो उसने मदद करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया और धमकी दी।

Next Post

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं कैट ने बनाई ग्वालियर एयरपोर्ट पर फ्लाइंग बुक्स लायब्रेरी

Fri Jul 24 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर एयरपोर्ट पर केन्द्रीय उडयन मंत्री की प्रेरणा से एयरपोर्ट डायरेक्टर लोकेश कुमार यादव के नेतृत्व में कैट ने फ्लाइंग बुक्स लायब्रेरी की स्थापना की है। आज केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्वामी दयानन्द द्वारा लिखित सत्यार्थ प्रकाश एवं अन्य पुस्तकें भेंटकर इस लायब्रेरी की शुरूआत की गई। […]

You May Like