केबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने भिंड जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया

भिंड:आज केबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने भिंड जिले के बाढ़ प्रभावित ग्राम छोटी भारौली, बड़ी भारौली, कक्षपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ित ग्रामीणों एवं किसानों से संवाद किया। मंत्री शुक्ला ने कहा कि बाढ़ की इस आपदा ने जनजीवन को गहराई से प्रभावित किया है, लेकिन सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सजग और सक्रिय है।

प्रत्येक प्रभावित परिवार को समय पर राहत, पारदर्शी मुआवज़ा और पुनर्वास सहायता सुनिश्चित की जाएगी। दुख की इस घड़ी में मैं हर जरूरतमंद के साथ खड़ा हूं।
इस अवसर पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

राज्यसभा सांसद अशोक सिंह की मां का निधन

Sun Aug 3 , 2025
ग्वालियर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह की मां और प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती अवध बाई का आज तड़के दुःखद निधन हो गया. वे 96 वर्ष की थी. उनकी अंतिम यात्रा उनके गाँधी रोड स्थित आवास से दोपहर दो बजे शुरू होंगी. […]

You May Like