
सिंगरौली। सागर बीज भंडार कचनी के संचालक इंद्रवली कुशवाहा एवं चंद्रमा कुशवाहा के पुत्र रंजीत कुशवाहा और पुत्री सुभाषिनी कुशवाहा ने अपने प्रथम प्रयास में ऑल इंडिया मेडिकल नीट-2026 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन किया है। दोनों भाई-बहन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने माता-पिता के डॉक्टर बनाने के सपने को साकार कर दिया है। रंजीत और सुभाषिनी की मेहनत, लगन एवं अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी इस उपलब्धि पर समाज के लोगों ने दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
