गजरही में रेलवे की अधिग्रहित जमीन से फिर हटा अतिक्रमण 

सीधी। जिले के थाना बहरी अंतर्गत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन गजरही में फिर अतिक्रमण हटाने का अभियान सोमवार को शुरू हुआ । उस दौरान काफी संख्या में पुलिस अमले एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। इसके पहले भी अतिक्रमण हटाने की पहल की गई थी लेकिन कुछ लोगों द्वारा विरोध के बाद इस पर रोंक लगी थी फिर आज अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। कई घरौंदे गिराए गए। राजस्व एवं पुलिस अमला की संयुक्त उपस्थिति के दौरान यह कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि यहां अतिक्रमण को लेकर काफी शिकायतें थी। इसके बाद भी लोग जमीन या घर छोंडने के लिए तैयार नहीं थे जिस वजह से कार्रवाई हुई है। रेल में अधिग्रहित जमीन को लेकर भू-स्वामियों का कहना है कि पहले हमें मुआवजा दिया जाए। इसके बाद हमारे घर एवं जमीन में रेलवे कब्जा करे लेकिन उनकी बातों को अनसुनी कर अब घर गिराने के लिए भी प्रशासनिक अमला रेलवे के साथ तैयार हो चुकी है। जिस वजह से आज फिर से घर गिराने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां के लोगों की मुख्य मांग यह भी रही कि नौकरी मिले लेकिन मांगों को अनसुनी कर प्रशासन अपने स्तर से काम करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अब यह माना जा रहा है कि बरसात हो या कोई भी समस्या हो हमें घर गिराना है। रेल की पटरी बिछाना है। इस मामले में रेलवे प्रबंधन के साथ राजस्व एवं पुलिस अमले द्वारा घर गिराने का काम शुरू किया गया है।

 

इनका कहना है-

 

गजरही में हटाये जा रहे अतिक्रमणों के संबंध में मुझे कुछ भी नही कहना है।

 

इंद्रभान सिंह, तहसीलदार बहरी

Next Post

पेयजल टैंकों में मिली मिट्टी, फ्लो मीटर बंद, जलकल सभापति के निरीक्षण में हिंगोरिया प्लांट में ठेकेदार की लापरवाही उजागर

Mon Jun 22 , 2026
नीमच। शहर में दूषित पानी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जलकल सभापति छाया जायसवाल ने हिंगोरिया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट पर गंभीर अव्यवस्थाएं और ठेकेदार की लापरवाही सामने आई, जिस पर सभापति ने सख्त निर्देश दिए। सोमवार को निरीक्षण के दौरान सभापति जायसवाल ने […]

You May Like