वर्ल्ड कप के शुरुआती 36 मैचों में दर्शकों की संख्या 23 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

न्यूयॉर्क, 22 जून (वार्ता) फीफा के जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2026 वर्ल्ड कप में दर्शकों की संख्या के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। फुटबॉल की वैश्विक गवर्निंग बॉडी ने बताया कि अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में खेले गए टूर्नामेंट के शुरुआती 36 मैचों में कुल 2,307,947 दर्शक शामिल हुए।

इसका मतलब है कि हर मैच में औसतन 64,100 दर्शक आए। टीवी प्रसारण के दौरान कुछ सीटें खाली दिख रही थीं, इसके बावजूद स्टेडियम में कुल क्षमता का 99.54 प्रतिशत हिस्सा भरा हुआ था। टिकट की महंगी कीमतों और कुछ भाग लेने वाले देशों के समर्थकों को यात्रा में आ रही दिक्कतों की चिंताओं के बावजूद दर्शकों की इतनी बड़ी संख्या देखने को मिली। फुटबॉल के प्रति दीवानगी वाले देश मैक्सिको में तो बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद थी ही, लेकिन अमेरिका और कनाडा में भी ये आंकड़े उल्लेखनीय हैं, जहां फुटबॉल को कई अन्य स्थापित टीम खेलों से लोकप्रियता के लिए मुकाबला करना पड़ता है।

.....

Next Post

नगर की श्याम कॉलोनी में बनेंगा भगवान खाटू श्याम का मंदिर

Mon Jun 22 , 2026
पांढुरना, नगर के अमरावती मार्ग पर स्थित श्याम कॉलोनी में जिले का पहला भगवान श्री खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर बनेंगा, इस मंदिर के निर्माण की सोमवार को पूरे विधि-विधान के साथ आधारशिला रखी गई। मंदिर निर्माण के शुभारंभ से जिले के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। […]

You May Like