
दमोह। मध्य प्रदेश की सीएम हेल्पलाइन में दमोह जिले की पटेरा तहसील ने फिर से टॉप किया है. जब से उमेश तिवारी की पदस्थापना तहसीलदार पटेरा के रूप में हुई है, तब से लगातार पटेरा तहसील सीएम हेल्पलाइन में मध्य प्रदेश में शानदार काम कर रही है।
पिछले माह की भांति इस माह भी 20 तारीख को जारी हुई ग्रेडिंग में पटेरा तहसील ने जिले में टॉप स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, एसडीएम राकेश सिंह मरकाम व जनप्रतिनिधियों ने तहसील प्रशासन को बधाइयां दीं और निरंतर ऐतिहासिक काम करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
