कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” संदेश लेकर महिला मोर्चा ने लगाई खाद्य प्रदर्शनी

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, ग्वालियर महानगर द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के मुख्य आतिथ्य एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ करुणा सक्सेना के नेतृत्व में खाद्य तेल संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” विषयक खाद्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा कम तेल एवं पौष्टिक तत्वों से युक्त व्यंजनों की आकर्षक खाद्य वितरण प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें महिला कार्यकर्ता घर से व्यंजन तैयार करके लायी.प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, स्वाद और भारतीय पाक संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। महिलाओं ने अपने नवाचारपूर्ण व्यंजनों के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वाद के साथ स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखना आज की आवश्यकता है।
इस अवसर पर एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी जिसमे प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायकों द्वारा विभिन्न मानकों के आधार पर उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का चयन कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में आयोजित संवाद सत्र विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। ग्वालियर के वरिष्ठ नेतृत्व ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए महिलाओं को स्वस्थ खान-पान, खाद्य तेल के संयमित उपयोग तथा परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण के विषय में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। वक्ताओं ने कहा कि आज जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों की रोकथाम संतुलित भोजन और जागरूक जीवनशैली से संभव है। परिवार की प्रथम शिक्षक के रूप में महिलाओं की भूमिका इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलिमा शिंदे, मुख्य वक्ता वंदना खत्री, सुमन शर्मा, मंजू सिकरवार, जिला महामंत्री धर्मेंद्र तोमर बिट्टू, राजू पलैया , जवाहर प्रजापति, डॉ.निशिकांत मोघे, सारिका उपाध्याय, लता सिंह उपस्थित रहीं।

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, फिर भी OTT पर पहली फिल्म से नहीं जीत सकी मुकाबला

Sat Jun 20 , 2026
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, लेकिन OTT पर यह अपनी पहली फिल्म ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में […]

You May Like