दमोह: जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाकला में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया.कुएं से मोटर निकालते समय अचानक रस्सी टूट गई, जिससे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.मृतकों की पहचान रामदयाल ठाकुर उम्र करीब 55 वर्ष और उनके पुत्र संजय ठाकुर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी बांसाकला के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार दोनों कुएं से मोटर निकाल रहे थे. इसी दौरान रस्सी टूटने से दोनों कुएं में गिर गए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पथरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया.घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्राथमिक जांच में रस्सी टूटना हादसे का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
