संस्कारधानी में बिखरी स्वदेशी स्वाद की महक

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भारतीय परंपरा और स्वदेशी व्यंजनों को बढ़ावा देने के राष्ट्रव्यापी आह्वान से प्रेरणा लेते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने संस्कारधानी जबलपुर में विश्व पोहा दिवस बेहद उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर निगम मुख्यालय स्थित शासकीय महापौर निवास के प्रांगण में आयोजित इस स्वदेशी पोहा-जलेबी और चटनी पार्टी में शहर की सांस्कृतिक समरसता, आपसी सौहार्द और अपनेपन की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।

इस गरिमामयी आयोजन में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू की सहृदयता और आत्मीय स्वागत ने आए हुए सभी अतिथियों का दिल जीत लिया। सुबह 8 बजे से ही आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल था, जहाँ एक ओर पोहे की सोंधी खुशबू हवा में तैर रही थी, वहीं दूसरी ओर कड़ाही से छनती गरमा-गरम जलेबियों और चटपटी चटनी के पारंपरिक स्वाद ने हर किसी का मन मोह लिया।

प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत

इस स्नेहिल स्वदेशी आयोजन में शहर के गौरव और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, जे.डी.ए. अध्यक्ष संदीप जैन, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार उपस्थित रहे। इनके अलावा शहर के प्रबुद्धजनों, पत्रकार बंधुओं, कला, खेल, शिक्षा, और स्वास्थ्य जगत के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में सजग नागरिकों और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देशहित में स्वदेशी अपनाने का संकल्प भी दोहराया।

Next Post

दाऊदी बोहरा समाज" ने बिट द हिट कार्यक्रम के तहत आमजनों को शरबत वितरण कर पहुंचाई ठंडक

Sun Jun 7 , 2026
पानसेमल। नगर में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा बस स्टैंड के निकट आमजनों को गर्मी से राहत दिलाने हेतु शरबत का वितरण किया गया।रविवार समाज जनों ने बताया कि धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के निर्देश पर देश भर में जनसेवा कार्यो को किया जा रहा है उसी […]

You May Like