दतिया में सोमवार को आधे दिन की बिजली कटौती, नवोदय, रिछार समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई ठप, 11 केवी लाइनों पर चल रहा मेंटेनेंस

दतिया: मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने आज सोमवार को जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। यह कटौती 33/11 केवी सबस्टेशन और 11 केवी लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है। 33 केवी डगरई फीडर पर सुबह से दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया गया है। इस दौरान डगरई और बीकर उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फीडरों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है।

इसके अलावा कई 11 केवी आबादी और पंप फीडरों पर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक तथा कुछ अन्य क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद कर दी गई है।इन क्षेत्रों में सप्लाई ठप प्रभावित हुए क्षेत्रों में सिंधवारी, डगरई, नवोदय, कामद, रिछार, गुजर्रा, पिपरुआ कला, घुघसी, ओरिना, बरगायं, रिछरी, हतलई, बगेदरी, उदगवां, बरधुआ, नयाखेड़ा, लहरा और ठाकुरपुरा सहित कई गांव शामिल हैं।

Next Post

हाथियों ने बुजुर्ग दंपती को कुचलाः देर रात कच्चे मकान में हमला, गांववालों में दहशत

Mon Jun 1 , 2026
सीधी:जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत गाजर के चिनगी गांव में जंगली हाथियों के हमले में एक वृद्ध दंपती की मौत हो गई। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की है। जंगली हाथियों के झुंड ने एक कच्चे मकान को घेर लिया और उसमें सो रहे भैयालाल यादव […]

You May Like