मुंबई, 19 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 50 पैसे लुढ़ककर अब तक के ऐतिहासिक निचले स्तर 96.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 39 पैसे की गिरावट के साथ 96.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही तेजी से रुपये पर दबाव देखा गया। साथ ही वाणिज्यिक बैंकों की ओर से डॉलर की खरीद बढ़ाने से भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से रुपये को थोड़ा समर्थन मिला। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज एक प्रतिशत गिरकर 111 डॉलर प्रति बैरल बोला गया।
रुपया 28 पैसे नीचे 96.38 प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 96.28 रुपये प्रति डॉलर तक गया। बाद में इसमें लगातार गिरावट देखी गयी और यह 96.70 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक टूटने के बाद उसी पर बंद हुआ।
