मुलताई। पुलिस ने थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को अवैध रूप शराब बेचते पकड़ा है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया मंगलवार को मुखबिर सूचना के आधार पर मुलताई कस्बा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब जप्त की है, पुलिस द्वारा आरोपी पंकज पिता मनोहर पवार, उम्र 37 वर्ष, निवासी कामथ से 15 पाव देशी शराब, कीमत 1हजार 2 सौ रुपए,रवि पिता सुखनंदन साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी मुलताई से 22 पाव देशी शराब, कीमत 1 हजार 780 रुपए,
मनोज पिता लक्ष्मीनारायण कुशवाह, उम्र 46 वर्ष, निवासी मुलताई से 26 पाव देशी प्लेन, कीमत 2हजार 80रुपए,मनीष पिता मुन्नालाल अहिरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी कामथ से 20 पाव देशी प्लेन, कीमत 1हजार 600रुपए,सतवंत पिता शिवलाल साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी कामथ से 22 पाव देशी प्लेन, कीमत 1हजार 760रुपए, हुकुमचंद साहू पिता जगन साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी मुलताई से 24 पाव देशी प्लेन, कीमत 1हजार 920 रुपए,
निलेश पिता कुंजीलाल खैरपारे, उम्र 42 वर्ष, निवासी मटन मार्केट मुलताई से 19 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 1हजार 520रुपए, दिलीप पिता भद्देया बामने, उम्र 49 वर्ष, निवासी मुलताई से 65 पाव देशी प्लेन, कीमत 5 हजार 850रुपए,इंदल पिता भाउजी लबाड़े, उम्र 42 वर्ष, निवासी कामथ से 22 पाव देशी प्लेन, कीमत 1हजार 980रुपए,सोनिया पिता लक्ष्मण भूमरकर, उम्र 52 वर्ष, निवासी कामथ से 70 पाव देशी प्लेन, कीमत 5 हजार 600 रुपए,कुल 54.900 लीटर अवैध देशी शराब,कुल कीमत 25 हजार 290 रुपए जप्त की गई।
