मटर की आवक हुई कम, मंडी में सन्नाटा

15 रूपए किसानों को मिल रहा मटर का रेट

 जबलपुर: जिले की मटर मंडियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है,जहां पर एक ओर बड़ी मात्रा में मटर मंडी में पहुंच जाता है तो वही कभी-कभी मंडी में मटर की आवक पूरी तरह से कम हो जाती है। रविवार को ऐसा ही नजारा सहजपुर की मटर मंडी में देखने को मिला। जहां पर बहुत ही कम मात्रा में मटर पहुंच रहा था,जिसके कारण मंडी में सन्नाटा भी पसरा हुआ था। जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा अभी पिछले समय बोया गया मटर ही लाया जा रहा है,बल्कि जिस मटन की बुवाई अभी हुई है वह मार्च महीने में आने की संभावना है।
15 से 18 रूपए तक रहा मटर का भाव
रविवार को को मंडी में दूर दूर तक सन्नाटा पसरा हुआ था, जहां गिने- चुने हुए किसानों द्वारा ही मटर लाया गया था। रविवार को सहजपुर मंडी में मटर का भाव किसानों को 15 से 18 रूपए तक मिला है। इस भाव में पिछले दिनों मिले रेट के हिसाब से फर्क आया है। पहले किसानों को 23 रूपये प्रति क्विंटल से मटर का भाव मिला था। अब वही मटर का भाव 1500 रूपए से लेकर 1800 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मटर का रेट मिला है। जिससे किसानों के अन्दर मायूसी देखने को मिली।

Next Post

  नरसंहार की हो निष्पक्ष जांच:सक्सेना

Mon Feb 10 , 2025
जबलपुर: शहर के समीप ग्राम टिमरी पाटन में गत दिनों हुए जघन्य हत्याकांड  को लेकर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विनय सक्सेना ने पत्रकारवार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि अपराध की भयावहता और मानवीय समवेदना के नजरिए से यह शर्मनाक सच सामने आया है की टिमरी हत्याकांड के आरोपियों […]

You May Like