नरसंहार की हो निष्पक्ष जांच:सक्सेना

जबलपुर: शहर के समीप ग्राम टिमरी पाटन में गत दिनों हुए जघन्य हत्याकांड  को लेकर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विनय सक्सेना ने पत्रकारवार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि अपराध की भयावहता और मानवीय समवेदना के नजरिए से यह शर्मनाक सच सामने आया है की टिमरी हत्याकांड के आरोपियों को रक्षा, सुरक्षा, संवर्धन और संरक्षण भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा कुक्की द्वारा दिया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में 15 आपराधिक लोगों का एक घातक गिरोह शामिल है। इस पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक संजय यादव, विनय सक्सेना, सौरभ शर्मा, सचिन रजक सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

प्रेम संबंध को लेकर युवक की हत्या

Mon Feb 10 , 2025
छह आरोपी गिरफ्तार इंदौर: प्रेम प्रसंग के चलते 30 वर्षीय युवक अज्जू उर्फ अजय लुडेले की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई. मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है, जहां मुख्य आरोपी विकास भदौरिया और उसके साथियों ने युवक को लात-घूंसों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. […]

You May Like