MYH चूहा कांड: डीन, सुपरिटेंडेंट सहित दोषी अधिकारियों पर करो कार्रवाई

इंदौर: पिछले दिनों एमवाय अस्पताल में हुए चर्चित चूहा कांड को लेकर आक्रोश कम नहीं हुआ है. रविवार को जय आदिवासी युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने एमवाय अस्पताल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और न्याय की मांग की.दोपहर 12 बजे अस्पताल के गेट पर जयस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हुआ और उन्होंने जोरदार नारेबाजी की.

राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ने मासूम नवजात बच्चियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया है और यह घटना पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि डीन, सुपरिटेंडेंट और अन्य दोषी अधिकारियों को निलंबित नहीं किया तो भविष्य में मासूमों की जान खतरे में रहेगी.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल न्याय की मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की जवाबदेही तय करने का प्रयास है. कुछ समय बाद डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और एसडीएम प्रदीप सोनी अस्पताल पहुंचे, लेकिन जयस ने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन स्थल पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश बना हुआ है और प्रशासन से जल्द कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है.

Next Post

इंग्लैंड ने आयरलैंड को छह विकेट से हराया और सीरीज भी जीती

Mon Sep 22 , 2025
डबलिन (वार्ता) आदिल रशीद (तीन विकेट) के साथ गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद जॉर्डन कॉक्स (55) और टॉम बैंटन (नाबाद 37) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में आयरलैंड को 17 गेंदे शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ […]

You May Like