
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग प्रभारियों और प्रदेश प्रशिक्षण टोली की बैठक को संबोधित किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और संगठनात्मक गतिविधियों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण अभियान को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान संभाग प्रभारी एवं प्रदेश प्रशिक्षण टोली के सदस्य मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
