आटो में सफर के दौरान महिला का मंगलसूत्र चोरी

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में राह चलते एक अज्ञात महिला आरोपियों ने मंगलसूत्र चोरी कर लिया. महिला जब सवारी आटो में बैठकर जा रही थी. इस दौरान उनके गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया. घटना के कई दिन बीते जाने के बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय मुन्नीबाई प्रजापति निवासी बैरसिया ने शिकायत दर्ज कराई. महिला ने बताया कि 7 फरवरी को वह घोड़ा नक्कास स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी. मुन्नीबाई जब अगले दिन बैरसिया वापस लौटने के लिए सवारी आटो में बैठी और बस स्टैंड जा रही थी. इस दौरान तीन-चार अन्य अज्ञात महिलाएं भी आटो में बैठी थी. आटो से उतरने के बाद मुन्नीबाई जब अपने स्टाप पर उतरीं और गले पर हाथ रखा तो मंगलसूत्र गायब मिला. उन्होंने अपने रिश्तेदारों से भी इसको लेकर पूछताछ की. घटना के इतने दिन बाद मंगलसूत्र नहीं मिला तो महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

Next Post

समाजसेवी शिवकुमार दीवान ‘मुन्ना काका’ का निधन

Thu Apr 2 , 2026
सोहागपुर। नगर के जाने-माने समाजसेवी श्री शिवकुमार दीवान (मुन्ना काका) के आकस्मिक निधन से  जिझौतिया कड़ा माणिक पुरी ब्राह्मण समाज और क्षेत्र में शोक  व्याप्त है। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। समाजिक जनों का कहना है कि मुन्ना काका का जीवन सेवा, सादगी और सकारात्मक […]

You May Like