इजरायली हमले में आईआरजीसी कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी की मौत

तेल अवीव, 26 मार्च (वार्ता) इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को घोषणा की कि इजरायली हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी की मौत हो गई है। सैन्य अधिकारियों के साथ आज सुबह एक समीक्षा बैठक के दौरान श्री काट्ज़ ने कहा, “इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने आईआरजीसी नौसेना के कमांडर को खत्म कर दिया है। यह वही व्यक्ति था जो समुद्री यातायात के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी करने और वहां सुरंगें बिछाने के अभियान के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार था।”श्री काट्ज़ ने कहा कि यह हमला आईआरजीसी के लिए एक ‘संदेश’ है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “आईडीएफ आपका पीछा करेगा और आप सभी को एक-एक करके खत्म कर देगा। हम युद्ध के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत के साथ ईरान में अपना अभियान जारी रखेंगे।” इजरायली अधिकारियों के अनुसार, श्री तंगसिरी को ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में उस समय निशाना बनाया गया जब वह आईआरजीसी नौसेना के वरिष्ठ कमांडरों के साथ बैठक कर रहे थे।

Next Post

लगभग 55 साल पहले आज ही के दिन शेख मुजीबुर रहमान ने बंगलादेश की स्वतंत्रता की घोषणा

Thu Mar 26 , 2026
जयंत राय चौधरी से नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) बंगलादेश आज ही के दिन लगभग 55 साल पहले एक स्वतंत्र गणराज्य घोषित हुआ था। वर्ष 1971 में पाकिस्तान के सैन्य शासक जनरल याह्या खान ने देश के पूर्वी हिस्से में सभी राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया और राजनीतिक नेताओं […]

You May Like

मनोरंजन