इलाज के पैसे लेने जाने की बात पर महिला से मारपीट

इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में इलाज के लिए नानी के घर जाने की बात पर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत पर देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि हरिजन कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय तनू ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे उसने अपने पति आकाश डागर से कहा था कि वह इलाज के लिए पैसे लेने नानी के घर राजमोहल्ला जा रही है.

इस बात पर पति ने वहां जाने से मना किया और कहा कि अगर गई तो वापस मत आना. इसी दौरान देवर अतीश डागर ने महिला से गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उसने थप्पड़ों से मारपीट की और बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

क्षेत्र में स्थिरता के लिए भारत को कूटनीति, आर्थिक सहयोग और विश्वसनीय सैन्य तैयारी पर ध्यान देना होगा: एयर मार्शल दीक्षित

Wed Mar 11 , 2026
नयी दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) ‘चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी’ एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित ने बुधवार को कहा कि दक्षिण एशिया में बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच भारत को क्षेत्रीय व्यवस्था को सक्रिय रूप से आकार देना होगा क्योंकि पड़ोसी देशों की परिस्थितियां देश […]

You May Like