बीएचईएल और एनएचपीसी के बीच बढ़ेगा तकनीकी तालमेल, हाइड्रो जेनरेटर पर विशेष प्रशिक्षण शुरू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भोपाल में एनएचपीसी लिमिटेड के अधिकारियों के लिए “हाइड्रो जेनरेटर: विनिर्माण, परीक्षण एवं रखरखाव पहलू” विषय पर पांच दिवसीय ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह ने किया।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (एचजीई) अंशुमान दीक्षित, अपर महाप्रबंधक (पीएंडपीआर) उपेन्द्र सिंह, अपर महाप्रबंधक (एचआरडी) सुरेखा बंछोर तथा संकाय सदस्य के रूप में उप महाप्रबंधक (एचजीई) प्रदीप कुमार वर्मा और वरिष्ठ प्रबंधक (एचजीई) विवेक गोस्वामी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में 20 अधिकारी भाग ले रहे हैं।

अपने संबोधन में सिंह ने एनएचपीसी को एक महत्वपूर्ण ग्राहक बताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम परिचालन संबंधी अंतराल को दूर करने, तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने और आपसी समझ बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि बीएचईएल निरंतर परिचालन दक्षता, बेहतर उत्पाद गुणवत्ता और ग्राहकों को त्वरित व विश्वसनीय सेवा प्रदान करने पर केंद्रित है।

दीक्षित ने बताया कि बीएचईएल, भोपाल हाइड्रो जेनरेटर के लिए इंजीनियरिंग एवं डिजाइन विकास केंद्र है और भारी जलविद्युत परियोजनाओं के उपकरण आपूर्ति में पांच दशकों से अधिक का अनुभव रखता है। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रबंधक (एचआरडी) उमेश कुमार सावले ने किया।

Next Post

3300 ने दिया गणित का पेपर, 30 रहे अनुपस्थित 

Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में बुधवार को गणित का पेपर था। यह पेपर 3300 विद्यार्थियों ने दिया जबकि 30 अनुपस्थित थे। सहायक संचालक आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मिलाकर 97 केंद्रों में आयोजित की […]

You May Like