भोपाल, बीजेपी की ओर से अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिये 35 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की हैं। इसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संगठन के शिव प्रकाश, उप मुख्यमंत्रीद्वय जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र खटिक, दुर्गादाया उइके, श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, श्रीमती स्मृति ईरानी, देवेन्द्र फडनवीस, अर्जुन मुण्डा, हेमंत विश्वा सरमा, विष्णु देव साय आदि शामिल हैं।
अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 35 स्टार प्रचारक नियुक्त
