रासेयो के सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह

सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर गोदग्राम सुआतला में समापन समारोह संपन्न हुआ।

महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ मधु स्थापक, डॉ स्वीटी मिश्रा, डॉ देवेंद्र कुशवाहा एवं डॉ आशालता पटेल का शिविरार्थियों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना दुबे मिश्रा द्वारा शिविर में विभिन्न दिवसों में संपन्न हुई गतिविधियों की जानकारी दी गई | प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय खरे ने कहा कि जब नदी अपने तेज बहाव में रहती है तो सभी पेड़ पौधों मकानों को बहा कर ले जाती है लेकिन उसी तेज बहाव में छोटी-छोटी घास नीचे झुक जाती है और वह सुरक्षित रहती है तो ऐसे ही जीवन में आप भी विनम्रता और झुकाव अपने स्वभाव में बनायें। | इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन आर. सी. प्रजापति ने कहा की स्वयंसेवकों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करने का काम करती है। शिविर मैं सर्वाधिक योगदान के आधार पर तीनों इकाइयों से चार-चार स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्मारकों से सम्मानित किया गया।स्वयं सेवकों को शिविर सहभागिता के प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किये गए। आभार डॉ सरिता जैन द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आकर्षा तिवारी द्वारा किया गया |

Next Post

प्रशासन की मेहनत, गागर में समाया सागर

Sun Feb 15 , 2026
सीहोर। शनिवार से प्रारंभ हुए रुद्राक्ष महोत्सव के पहले ही दिन जिला प्रशासन और पुलिस की सटीक रणनीति का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला. हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद कुबेरेश्वर धाम परिसर में व्यवस्थाएं पूरी तरह नियंत्रित रहीं और इंदौर-भोपाल हाईवे पर भी यातायात सामान्य रूप से संचालित होता […]

You May Like

मनोरंजन